प्यार,इश्क, मोहब्बत नाम अलग-अलग हैं, मगर अहसास एक ही है। वो भी इतना ख़ास कि इसे शब्दों में पिरो पाना नामुमकिन
सा है। कहते हैं कि जहाँ प्यार होता है, वहां दिल काम करता है,
दिमाग नहीं। फिर प्यार के मामले में तो तथ्यों और लॉजिक की बात करना
भी जरा ज्यादती है। कुछ बातों और चीजों के पीछे तथ्यों को न ढूंढा जाएं, तो ही बेहतर होता है।
फिर भी विज्ञान में इस 'प्यार' के अहसास को लेकर कई तरह की भारी-भरकम बातें कही
गई है। इसे परिभाषित भी किया गया है। लेकिन दिल का मामला है न तो कोई इन बातों पर इतना
ध्यान नहीं देता है। मगर आज हम आपको प्यार से जुड़े कुछ प्रैक्टिकल फैक्ट्स बताने वाले
हैं। मुझे उम्मीद है वो आपको बिल्कुल बोरिंग नहीं लगेंगे। उल्टा उन्हें पढ़कर आपको मजा
आने वाला है।
'First impression is the last
impression' यह तो आपने कई बार सुना ही होगा। मगर यह थोड़ा आगे का है। कुछ अध्ययनों के अनुसार पहली मुलाकात में पहले चार
मिनटों में ही यह निर्णय हो जाता है कि आपको सामने वाला पसंद आया या नहीं।
#9. आँखों ही आँखों
में वाकई होता है प्यार
अभी तक यह आपको कहने की बात
लगती होगी। मगर अब तो साइंस ने भी इस तथ्य पर ठप्पा लगा दिया है। इस स्टडी के अनुसार यदि दो अजनबी भी एक-दूसरे को
घूरते रहें तो वो एक-दूसरे के प्यार में पड़ सकते हैं। ऐसा एक केमिकल Phenylethylamine
के स्त्राव की वजह से होता है।
#8. 'दिल का टूटना'
सिर्फ कहने की बात नहीं
कुछ रिसर्चेस में यह बात सामने आई है कि ब्रेकअप, तलाक, किसी अपने को खो देना और धोखा खाने जैसी दर्दनाक परिस्थितियों में वाकई दिल
के एक हिस्से में दर्द होता है। गहरा सदमा लगने पर दिमाग कुछ केमिकल्स रिलीज करता है,
जिससे दिल कमजोर होता है और सांसे उखड़ने लगती है। महिलाओं में यह समस्या
अधिक देखने को मिलती है।
#7. गले लगाने से दर्द
गायब
'ऑक्सीटोसिन' एक तरह का हार्मोन होता है, जो सिरदर्द और अन्य कई तरह
के दर्द से राहत देता है। जब आप किसी को अपनी बाहों में
भरते हैं या सीने से लगाते है तो यह हार्मोन निकलता है।
इसका मतलब तो यही हुआ कि अगली बार सिरदर्द करें तो अपने पार्टनर को कसकर गले लगा लेना।
#6. प्यार है सबसे जरूरी
अगर आपके लिए प्यार सबसे महत्वपूर्ण
है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। 75 साल तक की गई एक स्टडी में यह बात सामने आई है कि जिंदगी में खुशी और संतुष्टि का राज प्यार ही होता
है। यह करियर, पैसा, ओहदा इन सबसे भी ज्यादा
महत्वपूर्ण होता है।
#5. कोकेन की तरह होता
है प्यार
कई लोग प्यार को नशे की तरह
भी मानते हैं। विज्ञान का भी कुछ
ऐसा ही मानना है। कुछ अध्ययनों के अनुसार प्यार में होना कोकेन के नशे की तरह होता
है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों ही स्थितियों में दिमाग से एक ही तरह का उन्माद उत्पन्न
होता है।
#4. एक-दूसरे की आँखों
में देखने से धड़कन भी चलती है साथ-साथ
एक अन्य मजेदार रिसर्च में
यह बात सामने आई है कि यदि प्यार में डूबे दो लोग जब लगातार तीन मिनट तक एक-दूसरे की
आँखों में देखते हैं तो उनकी हार्ट बीट्स भी सिंक्रोनाइज हो जाती है।
#3. तस्वीर देखने से
भी दर्द छूमंतर
सिर्फ गले लगाना ही नहीं, एक एक्सपरिमेंट में तो
यह बात भी सामने आई कि बीमारी में या दर्द में होने पर अपने किसी करीबी की तस्वीर देख
लेना भी बेहद राहत देता है।
#2. हाथ थामने से होता
है तनाव दूर
अपने पार्टनर का हाथ पकड़कर
बैठना या चलना कितना सुखद अहसास देता है ये तो आप जानते ही होंगे। अब तो रिसर्चेस में भी सामने आया है कि जब दो लोग लंबे
समय से कमिटेड हो और उनका जुड़ाव बहुत गहरा हो तो वो एक-दूसरे का हाथ थामकर ही अपना
तनाव दूर कर सकते हैं।
#1. ज्यादा अलग होना
भी अच्छा नहीं
आमतौर पर माना जाता है कि दो
अपोजिट नेचर वाले लोग अच्छे कपल बनते हैं। मगर यह बात पूरी तरह सही नहीं है। एक स्टडी के अनुसार जब दो लोग बिल्कुल ही एक जैसे
होते हैं या बहुत ज्यादा अलग होते हैं तो दोनों ही तरह के रिश्ते लंबे नहीं चलते। दो
लोगों में समानता तो होनी ही चाहिए। मगर साथ ही उन्हें कुछ बातें एक-दूसरे से भी सीखना
चाहिए।


