मैं कहूँगा हाँ बिलकुल संभव है! और मेरी बात में
कोई दूसरा ख्याल नहीं छुपा है. मैं आपको बताना चाहूँगा एक ऐसा छुपा हुआ राज जो आपके
साथ दुनिया के किसी भी इंसान के लिए एक जैसा काम करता है. आपको अगर कहा जाए की
आपको दौड़ना, घूमना, योग, प्राणायाम, जिम या स्पेशल डाइट प्लान फॉलो किए बिना भी
जीवन भर के लिए तंदुरुस्त और एनर्जेटिक किया जा सकता है, तो शायद आप मेरी बात नहीं
मानेगे, क्योंकि यही तो स्वस्थ रहने के सिद्धांत है जो हमे सिखाए गए है और अब
उन्हें ही झुठा नहीं कह सकते. मैं भी उन्हें झूठा नहीं कह रहा हूँ, पर एक मात्र
सत्य इस दुनियां का आधार है वो है प्रकृति. यदि आप प्रकृति को मानते है तो आपको ये
समझने में बिलकुल भी देर नही लगेगी की हमारी तरह ही जीने वाले पशु पक्षी कोई हेल्थ
प्रिन्सिप्ल नहीं मानते फिर भी जीवन भर मस्त, हस्ट-पुष्ट और हमसे कही जादा तकवर
होते हैं, सोचिये की प्रकृति उनके साथ क्या करती है, या वो प्रकृति अनुसार क्या
करते है की वो हमसे जादा स्वस्थ रहते है.
अगर अब आपके दिमाग में कुछ सवाल आरहे है तो आप
बिलकुल करीब पहुँच रहे है इस अद्भुत सिद्धांत के जिसका नाम है “बॉडी रिचार्ज हेल्थ
प्रिंसिपल”. इस सिद्धांत को अभी तक करीब 2500 से अधिक लोगो को सिखाने वाले
सिद्धांत के खोजकर्ता श्री महेंद्र कुमार टाली जो जैन हैं, मतलब जन्म से ही शुद्ध
शाकाहारी होते हुए 79 की उम्र में भी जबरजस्त उर्जा से भरे हुए हैं. इनकी 17 वर्ष
की उम्र से लेकर 79 वर्ष की उम्र के फोटोग्राफ्स देख के आप समझ सकते है की इस
सिद्धान्त में कितनी सच्चाई है.
60 वर्ष रिचार्ज के पहले
79 वर्ष रिचार्ज के बाद
बॉडी रिचार्ज
सिद्धांत क्या है?
जीवन भर स्वस्थ, सुन्दर, जवान, बुढ़ापे और बिमारियों
से मुक्त रखने और सम्पूर्ण शरीर का कायाकल्प करने वाला प्रकृति का अपना अद्भुत,
अद्रश्य, अविश्वसनीय एवं सर्वाधिक सरल सिद्धांत है. जिसे जानने के लिए जीवन में
मात्र एक बार 4 घंटे का समय लगता है, और इसको जानने के तुरंत बाद आप अपने शरीर में
अतिरिक्त उर्जा पैदा कर सकते है. इस सिद्धांत को अपनाने के बाद आपको मानव निर्मित
किसी अन्य सिद्धात जैसे दौड़ना, घूमना, योग, प्राणायाम, जिम या स्पेशल और बैलेंस्ड डाइट
की बिलकुल भी जरुरत नहीं है. यह इतना सरल और सहज है की इसे आप अपने घर के बिस्तर
पर भी अपना सकते है, और स्वयं ही शरीर को उर्जा से भर सकते है.
बॉडी रिचार्जे
सिद्धांत कैसे काम करता है?
यह सिद्धांत आपको सीधे तौर पर प्रकृति की विधि बताता
है जिसमे अपको यह सिखाया जाता है की प्रकृति आपको उर्जा कैसे देती है, जब आप यह
जान लेते है की उर्जा कैसे आरही है तो आप इसे स्वयं दोहरा कर अधिक से अधिक उर्जा
प्राप्त कर सकते हैं. इस सिद्धात के फाउंडर ने जबसे सिद्धांत अपनाया है है इनके
जीवन को आप इनके youtube channle – बॉडी रिचार्ज में देख सकते है. मैं बस इतना
कहना चाहूँगा की आपको अब अपने शरीर को तोड़ने मरोड़ने की बिलकुल भी जरुरत नहीं है.
यह सिद्धांत कैसे
सीख सकते हैं?
टाली बॉडी रिचार्ज एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट, इंदौर
में है. यहाँ आकर व्यक्तिगत क्लास लेकर सीख सकते हैं, या यदि आप ग्रुप में सीखना
चाहते है तो शिविर आयोजित करके कई लोगों को एक साथ सिखाया जा सकता है.
सम्पर्क
टाली बॉडी रिचार्ज एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट, पलसीकर चौराहा, इंदौर. कॉल करे –
+919826648158 - +919713026509




