Showing posts with label girls. Show all posts
Showing posts with label girls. Show all posts

Tuesday, 18 July 2017

हर लड़की की होती है अपने पार्टनर से ये कुछ खास ख्वाहिशे

हर लड़की की चाहत होती है कि उसकी जिंदगी में कोई ऐसा हो, जो सबसे खास हो. चाहे वह दोस्‍त हो, ब्‍वायफ्रेंड या पति, कोई भी ऐसा, जिससे वह जब चाहे जो कह दे. उसे सोचना ना पड़े. हालांकि बहुत सी लड़कियां इस बात को बोलकर स्वीकार नहीं करतीं लेकिन उनके मन में ये बातें चलती रहती हैं|हमारे समाज में अक्सर ये चर्चा का विषय रहा है कि आखिर लड़कियां इतनी शर्मीली क्यों होती है जिससे उन्हें खुल कर अपनी बात कहने कि आज़ादी नहीं होती है ! हमारे देश में रिलेशनशिप का मैटर तो आम है , लेकिन यहाँ बात जब प्यार जताने और अपनी बात सामने वाले से कहने कि आती है तो वो ज़रा पीछे रह जाती हैं ! लड़कियां क्या चाहती हैं , इस बात को लेकर ना जाने कितने सारे शोध हो चुके हैं और बहुत सारी ज्ञान कि बातें भी आती रहती हैं सामने ! लड़कियां अपने पार्टनर से कुछ ऐसा नहीं चाहती हैं जिससे लड़के गरीब हो जाएँ या वो इसके लायक नहीं है !आइये हम आपको बताते हैं लड़कियों की 10 ख्‍वाहिशें....


·         हर लड़की के मन में कभी न कभी ये बात तो जरूर आती है -
वो किसी के लिए कुछ पकाए. कुछ स्पेशल. किसी खास के लिए कुछ स्पेशल पकाना, वो भी अपने हाथों से. कोई लड़की भले ही अपने मुंह ये बात कहे न, लेकिन वो ऐसा करना जरूर चाहती है |

·         लड़कियों को नहीं पसंद अकेले बैठकर खाना -
अकेले बैठकर खाना किसे पसंद होता है?ऐसे में कोई साथ बैठकर खाए तो खाने का स्वाद भी दोगुना हो जाता है |

·         लड़कियों को इस तरह के शख्स की तलाश होती है -
हम सभी को किसी ऐसे शख्स की तलाश होती है जिसके साथ हम अपने दिन की शुरुआत करें. घर के छोटे-बड़े कामों को जिसके साथ हंसते-खेलते पूरा कर लें |

·         लडकियां चाहती है सहारा -
काश कोई ऐसा हो...जो मेरी हर जरूरत के समय साथ खड़ा दिखे |

·         ऐसा भी सोचती है लडकियां -
माना कि मैं बहुत समझदार हूं. वर्क प्लेस पर लोग मुझसे सलाह लेते हैं. लेकिन कोई तो ऐसा होना चाहिए जिसके आगे मैं बच्ची बन सकूं |

·         यह सब भी पसंद आता है लड़कियों को –
कोई तो ऐसा हो जो मुस्कुराते हुए, गुड मॉर्निंग किस देकर मुझे जगाए |गुडमॉर्निंग किस के साथ कोई गुड-नाइट किस देने वाला भी तो होना चाहिए |

·         इस तरह की भी ख्वाहिश रखती है -
भले ही हमारे पास दुनियाभर की खुशियां हों लेकिन इन खुशियों का महत्व किसी के साथ होने से बढ़ जाता है| कोई तो ऐसा होना ही चाहिए जो प्यार भरी बातें करे और सरप्राइज दे |

·         यह सुनने के लिए भी ख्वाहिश रखती है लडकियां -
कोई तो ऐसा होना चाहिए, जो कहे कि आज तुम्हारी बहुत याद आई |